देश की खबरें | केरल सामूहिक हत्याकांड: रिश्तेदार और पड़ोसी सदमे में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में 23 वर्षीय युवक द्वारा सोमवार को अपने 13 वर्षीय भाई सहित पांच लोगों की हत्या और अपनी मां को गंभीर रूप से घायल करने की घटना ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को स्तब्ध कर दिया है। उनका कहना है कि आरोपी अफान एक शांत स्वभाव का, मिलनसार और नेकदिल व्यक्ति था।
तिरुवनंतपुरम, 25 फरवरी केरल में 23 वर्षीय युवक द्वारा सोमवार को अपने 13 वर्षीय भाई सहित पांच लोगों की हत्या और अपनी मां को गंभीर रूप से घायल करने की घटना ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को स्तब्ध कर दिया है। उनका कहना है कि आरोपी अफान एक शांत स्वभाव का, मिलनसार और नेकदिल व्यक्ति था।
किसी को भी यह विश्वास नहीं हो रहा कि अफान ने ऐसा अपराध किया है।
अफान के घर के पास चाय की दुकान चलाने वाली एक महिला ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से कहा, "वह अपने भाई से बहुत प्यार करता था और उसकी देखभाल करता था।
महिला ने कहा, "मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने ऐसा किया। वह बहुत अच्छा लड़का था। उसके बारे में कुछ भी बुरा कहने के लिए नहीं है। मैंने उसके छोटे भाई को कल दोपहर देखा था। पुलिस के आने से पहले हमें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ है।"
अन्य पड़ोसी और रिश्तेदार भी इस घटना पर अविश्वास जता रहे हैं।
अफान ने दावा किया था कि उसने छह लोगों की हत्या की, लेकिन उसकी मां हमले में बच गईं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
अफान को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि उसने कथित तौर पर जहर खा लिया था और वह फिलहाल तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार की आर्थिक तंगी इस हत्या का कारण हो सकती है। अफान ने कथित तौर पर हथौड़े से सभी की हत्या की थी।
हमले के अन्य पीड़ितों में अफान की 80 वर्षीय दादी, उसकी प्रेमिका बताई जा रही एक युवती, उसके चाचा और चाची शामिल हैं।
आरोपी ने तीन अलग-अलग घरों में हत्याओं को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, अफान ने मोटरसाइकिल से एक घर से दूसरे घर जाकर हत्याएं कीं।
अफान खुद ही सोमवार को वेंजारामूडु पुलिस थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल किया जिसके बाद इस रहस्यमयी हत्याकांड का खुलासा हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)