केरला माओवादी मामला : एनआईए ने दो स्थानों की तलाशी ली

एनआईए के सूत्रों ने जांच की पुष्टि की है लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।

जमात

कोझिकोड/मलाप्पुरम, एक मई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो छात्रों के माओवादी होने के मामले में शुक्रवार को कोझिकोड के दो स्थानों की तलाशी ली।

एनआईए के सूत्रों ने जांच की पुष्टि की है लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि जांच एजेंसी ने माओवादी मामले में एर्णाकुलम के एनआईए की विशेष अदालत में 27 अप्रैल को गिरफ्तार दो कॉलेज छात्र अलान सुहैब (20 वर्ष) और थवाहा फज़ल (24 वर्ष) और भगोड़े सीपी उस्मान (40 वर्ष) के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

इसमें कहा गया, ‘‘ जांच में खुलासा हुआ कि तीनों गैरकानूनी आतंकवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्य हैं और संगठन का प्रभाव बढ़ाने के लिए गोपनीय बैठक एवं गैर कानूनी गतिविधियां चला रहे थे।’’

सुहैब और फजल को पिछले साल राज्य पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधि निवारण कानून (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। दोनों क्रमश: पत्रकारिता और विधि के छात्र हैं और कोझिकोड जिले के माकपा के भी सदस्य थे। इसके बार मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली।

इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार को माओवादी सीपी जलील के घर की तलाशी ली जिसे पिछले साल मार्च में वायनाड में हुई मुठभेड़ में मार गिराया था।

माकपा ने माओवादियों से कथित संबंध होने पर सहैब और फजल को फरवरी में पार्टी से निकाल दिया था।

मलाप्पुरम के पुलिस अधीक्षक यू अब्दुल करीम के मुताबिक जलील से जुड़े लोगों से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर उसके भाई के घर की तलाशी ली गई जो पंडीक्कड़ के नजदीक रहता है।

उन्होंने पीटीआई- को बताया, ‘‘ जलील के परिवार के अलावा घर में तीन पुरुष और तीन महिलाएं थीं। तीन उनके रिश्तेदार हैं जबकि तीन बाहरी लोग हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान