देश की खबरें | मानव विकास के कई सूचकांकों पर केरल दूसरे राज्यों की तुलना में अग्रणी : राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सतत विकास के पहलुओं सहित मानव विकास के कई सूचकांकों पर केरल दूसरे राज्यों की तुलना में अग्रणी है और राज्य में बनी अब तक की सरकारों ने विकास और वृद्धि के एजेंडा पर निरंतर ध्यान दिया है। यह बात बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कही।

तिरूवनंतपुरम, 23 दिसंबर सतत विकास के पहलुओं सहित मानव विकास के कई सूचकांकों पर केरल दूसरे राज्यों की तुलना में अग्रणी है और राज्य में बनी अब तक की सरकारों ने विकास और वृद्धि के एजेंडा पर निरंतर ध्यान दिया है। यह बात बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कही।

केरल में पुस्तकालय आंदोलन के जनक माने जाने वाले पी. एन. पनिक्कर की प्रतिमा का राजधानी के पूजापुरा इलाके में अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केरल की यह विशेषता है कि यहां के हर गांव में पुस्तकालय है और लोग अपने गांव या शहर में पुस्तकालय से भावनात्मक लगाव महसूस करते हैं।

राष्ट्रपति ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोक सेवा के क्षेत्र में वे ‘‘सर्वाधिक अनुभवी और समझदार व्यक्ति’’ हैं।

कोविंद ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि राज्यपाल के निर्देशन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केरल के लोगों को लाभ हो रहा है।’’

केरल में सेवा क्षेत्र के पेशेवरों और खासकर नर्स एवं चिकित्सकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वे काफी सम्मानित हैं और हर जगह लोग उन पर भरोसा करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हाल में जब पूरी दुनिया कोविड-19 से प्रभावित रही तो केरल की नर्स और चिकित्सक भारत, पश्चिम एशिया और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में कोविड योद्धा के तौर पर सबसे ज्यादा नजर आए। केरल के लोग भारत का गौरव बढ़ाते हैं।’’

इससे पहले कोविंद ने खान, विजयन, केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन एवं अन्य की मौजूदगी में पनिक्कर की प्रतिमा का अनावरण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी