देश की खबरें | केरल भूस्खलन : वायनाड प्रशासन ने 215 लोगों की मौत की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड जिले में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के चार दिन बाद तक प्रभावित क्षेत्रों से 215 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वायनाड, तीन अगस्त केरल के वायनाड जिले में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के चार दिन बाद तक प्रभावित क्षेत्रों से 215 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मृतकों में 87 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबे से अब तक शरीर के 143 अंग भी बरामद किए जा चुके हैं।

बयान के अनुसार, 215 शवों में से 148 की शिनाख्त उनके परिजनों ने कर ली है। इसमें कहा गया है कि 212 शवों और शरीर के 140 अंगों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है तथा 119 अवशेष निकटतम परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

बयान के मुताबिक, 504 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 82 का इलाज जारी है। जिला प्रशासन ने कहा कि लगभग 218 लोग अब भी लापता हैं।

हालांकि, केरल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एमआर अजित कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि लगभग 300 लोग अभी भी लापता हैं।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान शनिवार को लगातार पांचवें दिन जारी है। मलबे में अभी भी फंसे लोगों की तलाश के लिए 1,300 से अधिक बचावकर्मियों, भारी मशीन और अत्याधुनिक उपकरणों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड