देश की खबरें | केरल भूस्खलन: ए.के एंटनी ने लोगों से पीड़ितों के लिए सीएमडीआरएफ में योगदान करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने बुधवार को लोगों से वायनाड भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में योगदान करने का आग्रह किया।

तिरुवनंतपुरम, सात अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने बुधवार को लोगों से वायनाड भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में योगदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थे तब उन्होंने बाढ़ और ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उल्लेखनीय धनराशि का योगदान दिया था।

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि हालांकि इस बार वह बड़ी राशि का योगदान करने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन बुधवार को सीएमडीआरएफ को 50 हजार रुपये का चेक सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वायनाड के गांवों में हुए भूस्खलन दक्षिणी राज्य के इतिहास में एक बहुत बड़ी त्रासदी है।

एंटनी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘राजनीति और अन्य मतभेदों को दरकिनार करते हुए, सभी को आपदा के बाद वहां रह गए परिवारों के पुनर्वास के लिए सीएमडीआरएफ में उदारतापूर्वक योगदान देना चाहिए।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भूस्खलन में मरने वालों की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है और प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज