देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने राज्य फिल्म पुरस्कारों को रद्द करने के अनुरोध से संबंधित याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मलयाली फिल्म के निर्देशक की एक याचिका खारिज कर दी, जिसमें हाल में घोषित साल 2022 के वार्षिक राज्य फिल्म पुरस्कारों को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।

कोच्चि, 11 अगस्त केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मलयाली फिल्म के निर्देशक की एक याचिका खारिज कर दी, जिसमें हाल में घोषित साल 2022 के वार्षिक राज्य फिल्म पुरस्कारों को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।

याचिका में राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष और फिल्मकार रंजीत पर पक्षपात और भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए गए थे।

न्यायमूर्ति पी वी कुन्हीकृष्णन ने रंजीत के खिलाफ जांच और कार्रवाई का अनुरोध करने वाले फिल्म 'आकाशथिनु थाज़े' के निर्देशक लिजीश मुल्लेज़थ की याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि उसके समक्ष दायर याचिका के साथ पर्याप्त सबूत पेश नहीं किए गए।

अदालत ने यह भी कहा कि यदि निर्णायक मंडल (जूरी) के किसी सदस्य को शिकायत है, तो वह सीधे अदालत का रुख कर सकता है।

अदालत ने कहा कि वह मीडिया में आने वाली हर बात पर नोटिस जारी नहीं कर सकती।

इस बीच, याचिकाकर्ता ने सबूत के तौर पर निर्देशक विनयन, निर्णायक मंडल के सदस्य नेमम पुष्पराज और एक मीडियाकर्मी के यूट्यूब वीडियो जमा कराने के लिए समय मांगा, लेकिन अदालत ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया।

मुल्लेज़थ ने याचिका में आरोप लगाया था कि वह ‘रंजीत के कार्यों’ के कारण पक्षपात और भाई-भतीजावाद के पीड़ित हैं। उन्होंने दावा किया था कि वह ‘केरल स्टेट अवॉर्ड्स फॉर मलयालम फिल्म्स एंड राइटिंग्स ऑन सिनेमा 2022’ में पुरस्कारों के लिए विचार किए जाने के हकदार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड