देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 2,543 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2,543 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 69,303 पहुंच गये, वहीं संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 274 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2,543 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 69,303 पहुंच गये, वहीं संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 274 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी।

नए मरीजों में 52 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस सांसद एच. वसंतकुमार का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में शुक्रवार को कम से कम 2,097 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। राज्य में अब तक कुल 45,858 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

राज्य में फिलहाल 23,111 लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Congress MP H Vasanthakumar Dies: चेन्नई में कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का COVID-19 संक्रमण से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक.

जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 75 लोग विदेश से लौटे हैं तथा 156 लोग दूसरे राज्यों से यहां आए हैं जबकि 229 लोगों के संक्रमित होने का स्रोत नहीं पता चल सका है।

राज्य में फिलहाल संक्रमण से प्रभावित 599 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\