देश की खबरें | केरल सरकार स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं करने वालों पर करेगी सख्ती : विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर वाम सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा जमावड़ा संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर केरल में पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर वाम सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा जमावड़ा संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है।

लगातार दो दिनों में कोविड-19 के 7000 से अधिक नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के 4538 मामले आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,78,922 हो गयी है और 57,879 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

यह भी पढ़े | Odisha: कोरोना की चपेट में ओडिशा, राज्य के 15 विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘ राज्य में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है और पिछले सप्ताह रिकार्ड नये मामले सामने आये। स्थिति गंभीर है क्योंकि हर 20 दिन पर मामले दोगुणा हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने स्थिति पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 1,508 नए मरीज, 9 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि जो एक दूसरे से दूरी बनाने के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं ,उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मास्क लगाना अनिवार्य है और जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाएंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा। शादी में 50 लोगों और अंतिम संस्कार में 20 लोगों की सीमा का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें