देश की खबरें | केरल : मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में महिला मॉडल, तीन अन्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मलप्पुरम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक महिला मॉडल और उसके तीन साथियों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मलप्पुरम, 14 अगस्त केरल के मलप्पुरम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक महिला मॉडल और उसके तीन साथियों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बताया जाता है कि कोझिकोड जिले की निवासी महिला जिक्सी राज कर्नाटक में बेंगलुरु में मॉडल के रूप में काम करती है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों की एक टीम ने सोमवार को यहां बेंगलुरु जा रही एक बस को रोका, जिसमें आरोपी महिला यात्रा कर रही थी।

उन्होंने बताया कि तलाशी लेने के दौरान महिला के बैग से मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ मल्लपुरम में एक व्यक्ति को देने के लिए ले जा रही थी।

अधिकारियों ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर मंगलवार को बेंगलुरु से मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी केरल के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी