देश की खबरें | केरल: पथनमथिट्टा में सीआईटीयू कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या, तीन लोग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) से जुड़े एक कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पथनमथिट्टा (केरल), 16 फरवरी जिले में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) से जुड़े एक कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान पेरुनाड के मम्पारा निवासी जितिन (35) के रूप में हुई है। वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थित ट्रेड यूनियन सीटू में सक्रिय था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे पेरुनाड के पास कोचुपलम इलाके में दो समूहों के बीच झड़प के बाद हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उसने बताया कि चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल जितिन को पहले पेरुनाड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में पथनमथिट्टा के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, इस बीच उसकी मौत हो गई।

पुलिस अखिल, शरण और अरोमल नामक तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

अधिकारियों को संदेह है कि इसमें और भी लोग शामिल थे और मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच खबरों से खुलासा हुआ है कि झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता शामिल थे।

हालांकि, पुलिस ने इसमें किसी राजनीतिक पहलू की संभावना को खारिज कर दिया और कहा कि हिरासत में लिए गए लोग विभिन्न राजनीतिक संगठनों से जुड़े हैं।

इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनमें से एक का फिलहाल पथनमथिट्टा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि हत्या कुछ दिन पहले हुई झड़प के कारण हुई।

पेरुनाड पुलिस ने इसमें शामिल अन्य संदिग्धों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\