केरल में 12 साल के लड़के ने यूट्यूब वीडियो देखकर बनाई शराब, इसे पीने के बाद अस्पताल पहुंचा सहपाठी

तिरुवनंतपुरम में 12 साल के लड़के ने यूट्यूब पर एक वीडियो को देखकर अंगूर से शराब बनाई और उसे अपने एक सहपाठी को पिला दी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई : तिरुवनंतपुरम में 12 साल के लड़के ने यूट्यूब पर एक वीडियो को देखकर अंगूर से शराब बनाई और उसे अपने एक सहपाठी को पिला दी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सहपाठी ने शराब पीने के बाद ही उल्टी करनी शुरू कर दी और उसे नजदीकी चिरायिनकीझू में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने बताया कि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई और पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर एक मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़ें : Jharkhand Shocker: रांची में दरिंदो ने पहले 15 साल की लड़की के साथ किया बलात्कार, फिर हत्या कर चेहरा पत्थरों से कुचला

उन्होंने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसने अपने माता-पिता द्वारा खरीदे अंगूर का इस्तेमाल कर शराब बनाई थी. लड़के ने कहा कि उसने इसमें कोई अन्य एल्कोहोल नहीं मिलाया था. शराब बनाने के बाद उसने यूट्यूब पर देखे गए एक वीडिया के अनुसार इसे एक बोतल में भरा और जमीन के नीचे दबा दिया.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड