देश की खबरें | केरल : भाजपा ने कैथोलिक संस्था की युवाओं से राजनीति में आने की अपील का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) की ईसाई युवाओं से मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होने की अपील का स्वागत किया है और कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) की ईसाई युवाओं से मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होने की अपील का स्वागत किया है और कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं के राजनीति में प्रवेश करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का समर्थन करती है।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘विकसित केरल के लिए ऐसे दूरदर्शी युवा नेताओं की जरूरत है जो सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध हों।’’

चंद्रशेखर ने लिखा, ‘‘सामाजिक जीवन में सक्रिय रूप से भाग लेने और समाज की सेवा करने के लिए ईसाई युवाओं से की गई केसीबीसी की अपील की सराहना करता हूं। भाजपा की केरल इकाई उन युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत करती है जो राजनीति में आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। विकसित केरल के लिए सभी के विकास हेतु प्रतिबद्ध दूरदर्शी युवा नेताओं की जरूरत है।’’

भाजपा नेता की यह टिप्पणी उस अपील के दो दिन बाद आई है, जिसमें केरल की एक प्रमुख कैथोलिक संस्था ने ईसाई युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि मुख्यधारा की राजनीति से दूरी बनाना उचित नहीं है।

केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) के युवा आयोग ने छह जुलाई को युवाओं के लिए जारी अपने परिपत्र में यह अपील की थी।

परिपत्र में कहा गया था, ‘‘आज की राजनीतिक स्थिति अत्यधिक अव्यवस्थित और भ्रमित करने वाली है, ऐसे में नेतृत्व कौशल और विवेकशीलता रखने वाले समुदाय के युवाओं का राजनीति से दूर रहना उचित नहीं है।’’

इसमें यह भी रेखांकित किया गया कि समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सुलझाने के लिए ज्ञान और प्रतिभा से युक्त नयी पीढ़ी का राजनीति में आना अत्यंत आवश्यक है।

केसीबीसी युवा आयोग के अध्यक्ष क्रिस्तुदास आर द्वारा जारी यह परिपत्र सभी संप्रदायों की, कैथोलिक गिरजाघरों में रविवार को सामूहिक प्रार्थना के दौरान पढ़ा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\