देश की खबरें | विपक्ष की नारेबाजी के बाद केरल विधानसभा की बैठक स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में विपक्ष के, कथित तौर पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ करने सहित अन्य मुद्दे उठाने और नारेबाजी करने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई।

तिरुवनंतपुरम, 27 जून केरल विधानसभा में विपक्ष के, कथित तौर पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ करने सहित अन्य मुद्दे उठाने और नारेबाजी करने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के बाद कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में प्रश्नकाल सुबह नौ बजे जैसे ही शुरू हुआ, विपक्ष ने मेज थपथपाना शुरू कर दिया और फिर जैसे ही पहले सवाल का जवाब दिया जाने लगा विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष एम. बी. राजेश ने उनसे प्रश्नकाल को बाधित ना करने का आग्रह किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने उनकी बात नहीं मानी। अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से बैठने और तख्तियां तथा बैनर न लहराने को भी कहा क्योंकि यह सदन के नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह विपक्ष के कार्य स्थगन के नोटिस पर विचार करेंगे, लेकिन विपक्षी सदस्य ‘‘एसएफआई की गुंडागर्दी’’ जैसे नारे लगाते रहे। इसके बाद उनके और एलडीएफ के विधायकों के बीच बहस शुरू हो गई।

सदन में हंगामा थमते न देख अध्यक्ष ने कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी।

केरल विधानसभा के पांचवे सत्र के, पहले से ही हंगामेदार रहने के आसार थे। कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर लगाए गए सनसनीखेज आरोपों और राहुल गांधी के कार्यालय पर कथित तौर पर एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले का मुद्दा सदन में उठाएगा।

सत्र मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुदान की मांगों पर चर्चा करने और उन्हें पारित करने के लिए बुलाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड