देश की खबरें | केरल के कृषि मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

त्रिसूर, 15 अप्रैल केरल के कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार पिछले सात महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं ।

फेसबुक पोस्ट में मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दोबारा संक्रमित होने के बाद वह यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं ।

कुमार ने कहा कि उनका बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है ।

भाकपा नेता ने कहा कि वह दोबारा संक्रमित हुये हैं । उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को कोविड—19 टीका लेने की तैयारी कर रहे थे। ।

उन्होंने कहा कि बुधवार को सर्दी महसूस होने और गंध नहीं आने के बाद उनकी जांच की गई।

मंत्री ने कहा कि उनकी स्वास्थ की स्थिति ठीक है और वह संक्रमण मुक्त होने तक अस्पताल में ही रहेंगे ।

कमार ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेडिकल जांच कराने तथा पृथक—वास में जाने का आग्रह किया है ।

पिछले साल सि​तंबर में मंत्री कोरोना संक्रमित हुये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)