देश की खबरें | केरल: बाघ के पुराने वीडियो को नई घटना बताकर प्रसारित करने पर व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बाघ का पुराना वीडियो प्रसारित कर झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मलप्पुरम (केरल), छह मार्च केरल में बाघ का पुराना वीडियो प्रसारित कर झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने इस झूठे दावे के साथ वीडियो प्रसारित की थी कि यह वही बाघ है जिसे हाल ही में उत्तरी केरल में एक गांव में देखा गया था।

मणिकनमपराम्बिल, करुवरकुंडु निवासी आरोपी जेरिन अब्राहम (36) को वन विभाग की शिकायत के बाद करुवरकुंडु पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि जेरिन ने सोशल मीडिया मंच ‘व्हाट्सएप’ में ‘स्टेटस’ पर वीडियो साझा करते हुए यह दावा किया था कि उसने करुवरकुंडु में चाय के एक बागान के पास एक बाघ को देखा है। यह क्षेत्र अक्सर वन्यजीव संबंधी घटनाओं के लिए जाना जाता है।

हालांकि, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूछताछ के दौरान उसने पुरानी वीडियों के संपादित करने की बात स्वीकार की।

समाचार चैनल पर प्रसारित वीडियो से लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद अधिकारियों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

प्रारंभ में जेरिन ने दावा किया था कि पिछले शनिवार रात करीब 11 बजे जब वह अपने एक मित्र के साथ जीप में सवार होकर चाय बागान के पास रबर बागान से गुजर रहा था, तो उन्हें ये बाघ दिखाई दिया।

उसने बताया कि बाघ को शांत पाए जाने पर उन्होंने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया।

टीवी पर आई खबरों के अनुसार, उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने बाघ की दूर से जूम करके वीडियो बनाई।

हालांकि, वन विभाग की जांच में उनका दावा झूठा साबित हुआ।

अधिकारियों ने पाया कि संपादित वीडियो को असल में तीन वर्ष पहले ‘यूट्यूब’ पर ‘अपलोड’ किया गया था।

जेरिन के दावे की पुष्टि के लिए की गई जांच में वहां बाघ के पदचिन्ह या सीसीटीवी साक्ष्य नहीं मिले।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उसकी गिरफ्तारी जनता में दहशत फैलाने और क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं में लगे अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में की गई है।’’

पुलिस ने बताया कि उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\