केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार डी एस नागभूषण का निधन
केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात साहित्यकार डी.एस.नागभूषण का बुधवार देर रात को उनके आवास पर निधन हो गया.
शिवमोगा(कनार्टक), 19 मई : केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात साहित्यकार डी.एस.नागभूषण का बुधवार देर रात को उनके आवास पर निधन हो गया. उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नागभूषण का स्वास्थ्य खराब था और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. उन्होंने बताया कि नागभूषण परिवार में पत्नी सविता नागभूषण हैं, जो स्वयं एक साहित्यिक हस्ती हैं.
सविता ने फेसबुक पोस्ट में कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘‘नागभूषण का बुधवार देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया.’’ नागभूषण को वर्ष 2021 में केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से उनकी कृति ‘गांधी कथाना’ के लिए सम्मानित किया गया था. यह महात्मा गांधी की जीवनी है. यह भी पढ़ें : पीएसआई भर्ती घोटाला मामले में अदालत ने राज्य को नोटिस जारी किया
नागभूषण ने साहित्यिक पत्रिका ‘‘होसा मनुष्य’’का भी संपादन किया था. समाजवादी विचारक नागभूषण की कुछ कृतियों में ‘इंडिगे बेकाड़ा गांधी’, ‘कुवेम्पु पुनर्नवेशने’ ‘लोहिया जोतयाल्ली’’ प्रमुख हैं. कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कई साहित्यिक हस्तियों ने नागभूषण के निधन पर शोक व्यक्त किया है.