देश की खबरें | पुनर्विकास के बाद रविवार को चांदनी चौक बाजार का उद्घाटन कर सकते हैं केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुनर्निर्मित चांदनी चौक बाजार का उद्घाटन 12 सितंबर को कर सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुनर्निर्मित चांदनी चौक बाजार का उद्घाटन 12 सितंबर को कर सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले बाजार का उद्घाटन 17 अप्रैल को किया जाना था, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इसे रद्द कर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार विभाग को उद्घाटन की तैयारियां शुरू करने तथा सभी कमियों को पूरा करने को कहा गया है।
चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा, ‘‘उद्घाटन की तारीख 12 सितंबर है और मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे।’’
केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना कार्यक्रम के लिए जयपुर में हैं और इस सप्ताह के अंत में लौट सकते हैं।
पुनर्विकास परियोजना के तहत लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक चांदनी चौक के 1.3 किलोमीटर लंबे हिस्से का सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)