देश की खबरें | केजरीवाल ने अयोध्या में सरयू आरती की, देश के कल्याण की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच सरयू की 'आरती' की और मां सरयू, भगवान श्रीराम तथा देवताओं से दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और पूरे देश के कल्याण की कामना की।

लखनऊ, 25 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच सरयू की 'आरती' की और मां सरयू, भगवान श्रीराम तथा देवताओं से दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और पूरे देश के कल्याण की कामना की।

इस मौके पर केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, “मां सरयू नदी से दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत वर्ष के कल्‍याण के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश कोरोना नाम की महामारी से पीड़ित है, पिछले कुछ दिनों से कुछ नियंत्रण है, लेकिन मैं समझता हूं कि भगवान राम, देवताओं की और मां सरयू नदी की कृपा होगी तो जरूर हम सब लोगों को इस महामारी से मुक्ति मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “आज अयोध्या आने का सौभाग्य मिला और इस अवसर पर मैं सभी देवताओं से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि देश को महामारी से मुक्ति मिले।”

आप नेता ने कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि हमारे देश के लोग बहुत अच्छे हैं, हमारे देश को अभी तक बहुत आगे पहुंच जाना चाहिए था, दुनिया का नंबर एक देश बनना चाहिए था लेकिन आज हमारे देश के अंदर गरीबी है, आज हमारे देश के अंदर अशिक्षा है, तरह-तरह की बीमारियां हैं, भिन्‍न-भिन्‍न समस्याएं हैं। मैं सभी देवताओं से प्रार्थना करता हूं कि मेरा भारत वर्ष जल्‍दी दुनिया का नंबर वन देश बने और हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इसको संभव कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उम्र और अनुभव में छोटा हूं लेकिन मेरा दिल्‍ली सरकार चलाने का जो पांच साल का अनुभव है, उससे लगता है कि अगर सब लोग मिलकर एक परिवार की तरह, एक टीम की तरह एक साथ काम करें, अपने बीच की दीवारों और भेदभाव को गिराकर एक साथ काम करें तो इस देश को दुनिया की शक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। यह संभव है और दिल्ली के अंदर स्कूल, अस्पताल, पानी और सड़कों के लिए यह करके दिखाया है।”

केजरीवाल ने कहा, “कल मुझे राम लला और हनुमान के दर्शन करने के अवसर मिलेंगे, मुझे भगवान ने बहुत कुछ दिया है, मुझे जो अयोध्या आने का सौभाग्य मिला है, मैं चाहूंगा कि भारतवर्ष के हर नागरिक को यह सौभाग्य मिले।”

सरयू मैया के नारों के जयघोष के बीच आरती समाप्त होने पर संतों ने केजरीवाल को पीले वस्त्र दिये। केजरीवाल के साथ आप के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह भी मौजूद थे।

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने औपचारिक रूप से सितंबर में अयोध्या में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी जिसमें दिल्‍ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह ने राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। आप ने अयोध्‍या में नवाब शुजाउद्दौला के मकबरे से तिरंगा यात्रा भी शुरू की थी जो गांधी पार्क में समाप्त हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट