मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर, वडोदरा में करेंगे ‘टाउन हॉल’ बैठक

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गुजरात का एकदिवसीय दौरा करेंगे और वडोदरा में एक ‘टाउन हॉल’ बैठक करेंगे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 20 सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गुजरात का एकदिवसीय दौरा करेंगे और वडोदरा में एक ‘टाउन हॉल’ बैठक करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में इस साल बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं और ‘आप’ नेता ने लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हाल में राज्य का कई बार दौरा किया है. ‘आप’ की राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बताया कि केजरीवाल टाउन हॉल बैठक में शामिल होने से पहले मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में किसान ने की आत्महत्या, प्रधानमंत्री से फसलों के लिए एमएसपी का आग्रह किया

उन्होंने बताया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को अहमदाबाद का दौरा करेंगे और उत्तरी गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने से पहले साबरमती आश्रम जाएंगे. केजरीवाल ने पिछले सप्ताह भी गुजरात में टाउन हॉल बैठकें की थीं. उन्होंने गुजरात में ऑटो-रिक्शा चालकों, वकीलों और अन्य लोगों से बात की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट