देश की खबरें | मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी से मिले केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी से भेंट की।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी से भेंट की।

सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया (49) ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’, ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित हैं। उन्हें मंगलवार को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के स्नायुविज्ञान विभाग में भर्ती कराया गया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ अस्पताल में अभी सीमा भाभी (मनीष जी की पत्नी) से मिलकर आ रहा हूं। कल से वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ बीमारी है। बहुत ही गंभीर बीमारी है। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।’’

गौरलतब है कि अब वापस लिए जा चुकी दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितता के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

एक सूत्र ने मंगलवार को बताया था, “ 2000 में जांच में पता चला था कि सीमा सिसोदिया को गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ हो गया है। पिछले 23 वर्षों से उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ”

सूत्रों ने बताया कि सीमा सिसोदिया में इस समय ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं जिनमें चलने-फिरने में परेशानी, गिरने और संतुलन खोने का जोखिम, आंत और मूत्राशय संबंधी समस्याएं शामिल हैं।

इस बीच, संभावना है कि एक स्थानीय अदालत दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में मनीष सिसोदिया की यर जमानत अर्जी पर बुधवार को फैसला सुनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड