देश की खबरें | कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को आरोप लगाया कि कश्मीर के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं जबकि उनके मुंह से आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ एक शब्द नहीं निकल रहा है।

नयी दिल्ली, पांच जून केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को आरोप लगाया कि कश्मीर के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं जबकि उनके मुंह से आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ एक शब्द नहीं निकल रहा है।

ज्ञात हो कि केजरीवाल ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कश्मीर में लक्षित रूप से की जा रही हत्या की घटनाओं के कारण कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं।

केजरीवाल ने केंद्र से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कार्य योजना पेश करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए ‘‘मजबूर किया’’ जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जो हुआ था, वही दोबारा हो रहा है।

केजरीवाल पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल को हर विषय पर सिर्फ़ राजनीति करनी है। उन्हें विषयों की समझ नहीं है, देश की समझ नहीं है और गंभीर से गंभीर विषय भी उनके लिए राजनीति करने का अवसर है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है और आतंकी घटनाओं की एक स्वर में निंदा कर रहा है, केजरीवाल के मुंह से आतंकियो व अलगाववादियों के लिए भर्त्सना का एक शब्द नहीं फूट रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करता हो, सत्ता के लिए खालिस्तनियों, देश विरोधी ताक़तों से हाथ मिला लेता हो, वह भला आतंकियों की निंदा किस मुंह से करेंगे।’’

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लिए जितना इन आठ सालों में किया उतना देश की कोई भी सरकार आज तक नहीं कर पाई।

हाल के दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में हुई आतंकी घटनाओं को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार देते हुए ठाकुर ने दावा किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बख्शे नहीं जाएंगे…, जैसे पहले वालों का हुआ है, इनका भी समुचित इलाज किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\