देश की खबरें | केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से कोविड की एहतियाती खुराक लेने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्लीवासियों से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक लेने की अपील की और कहा कि शहर में अभी तक करीब 10 प्रतिशत लोगों ने ही एहतियाती खुराक ली हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्लीवासियों से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक लेने की अपील की और कहा कि शहर में अभी तक करीब 10 प्रतिशत लोगों ने ही एहतियाती खुराक ली हैं।

मुख्यमंत्री ने 12-17 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को टीके की दूसरी खुराक दिलाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूलों में भी शिविर लगाएगी। स्कूल प्राधिकारी इस उद्देश्य के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी तक टीके की 3.5 करोड़ खुराकें दी गयी हैं। एहतियाती खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 18.5 लाख है। कुल 1.81 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है और 1.53 करोड़ लोगों ने दोनों खुराकें ले ली है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास हर दिन एक लाख खुराक देने की क्षमता है। उन्होंने दूसरी खुराक न लेने वाले लोगों से भी जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को भी एहतियाती खुराक लेने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\