देश की खबरें | पंजाब में हुई घटना के लिए माफी मांगे केजरीवाल: मेघवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को पंजाब में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

जयपुर, 28 जनवरी केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को पंजाब में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

मेघवाल ने बीकानेर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘26 जनवरी को नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर झांकियां निकाली जा रही थीं और उसमें संविधान का सम्मान किया जा रहा था। जहां पंजाब में आम आदमी पार्टी का शासन है वहां बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ी जा रही थी, संविधान जलाया जा रहा था।'

गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में एक व्यक्ति ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मेघवाल ने भाजपा नेताओं के महाकुंभ में जाने और संगम में डुबकी लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर भी निशाना साधा।

खरगे ने पूछा था कि क्या इस तरह के कदम से देश से गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस व कांग्रेस के कुछ साथियों को हमारी भारतीय संस्कृति पर टीका टिप्पणी करने का कोई अधिकार थोड़े ही मिल गया है। ऐसा नहीं बोलना चाहिए।' उन्होंने कहा, ‘‘यह निंदनीय बयान है।’’

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी बीकानेर यात्रा के दौरान खरगे की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘देशभर से करोड़ों लोग महाकुंभ में आ रहे हैं। लोगों में इतनी श्रद्धा है, लेकिन इस तरह के बयान देने से लोगों को स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नेता धर्म को नहीं मानते हैं और आस्था के साथ खेल खेलते हैं।”

पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस बयान से कांग्रेस को भारी नुकसान होगा।’’

जब उनसे यमुना के पानी पर अरविंद केजरीवाल के दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'केजरीवाल गलतियां करते हैं और फिर माफी मांगते हैं। यह उनकी आदत है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट