देश की खबरें | केजरीवाल ने पुलिसकर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शंभू दयाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश को एएसआई दयाल पर गर्व है।

दयाल की शहर के मायापुरी इलाके में एक झपटमार ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभू जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वह शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देंगे।”

बाद में, केजरीवाल ने अनुग्रह राशि देने की घोषणा से संबंधित एक वीडियो संदेश साझा किया।

उन्होंने कहा, “एएसआई दयाल थाने में शिकायत करने पहुंची उस महिला के साथ गए थे, जिसके पति का मोबाइल फोन छीन लिया गया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला ने झपटमार की तरफ इशारा किया। एएसआई दयाल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले जाने लगे, तभी झपटमार ने उन पर चाकू से कई बार वार किया। बाद में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।”

मायापुरी थाने में तैनात दयाल को कथित तौर पर झपटमार ने चार जनवरी को उस समय चाकू मार दिया था, जब उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया था।

घटना में गंभीर रूप से घायल दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

सोशल मीडिया पर जारी घटना के एक वीडियो में झपटमार द्वारा चाकू मारे जाने के बावजूद एएसआई शंभू दयाल को उस पर काबू पाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\