ताजा खबरें | दूसरे मुद्दों को किनारे रखिए, मोदी ने कोविड-19 के दौरान हमें टीके दिए इसलिए उन्हें वोट दें: फडणवीस

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को लोगों से सभी मुद्दों को किनारे रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट देने की अपील की और कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान टीके उपलब्ध कराकर उन्होंने हर किसी की जान बचाई।

मुंबई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को लोगों से सभी मुद्दों को किनारे रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट देने की अपील की और कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान टीके उपलब्ध कराकर उन्होंने हर किसी की जान बचाई।

फडणवीस ने सोलापुर के माढ़ा और बार्शी कस्बों में अपने संबोधन के दौरान टीकों का हवाला देकर वोट मांगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता फडणवीस ने उस्मानाबाद संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले बार्शी में अपनी पहली रैली की। इस सीट पर राकांपा की अर्चना पाटिल का मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के निवर्तमान सांसद ओमराजे निंबालकर से है।

माढ़ा, माढ़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद रंजीत सिंह निंबालकर को शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) के धैर्यशील मोहिते पाटिल के खिलाफ फिर से मैदान में उतारा है।

फडणवीस ने कहा, “अन्य मुद्दों को किनारे रख दें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट दें क्योंकि उन्होंने महामारी के दौरान हमें जीवित रखा। उन्होंने पहल की और उनके नेतृत्व में, भारत ने न केवल अपना टीका बनाया, बल्कि अन्य देशों को भी इसकी आपूर्ति की।”

वह भारत के 'वैक्सीन मैत्री' कार्यक्रम का जिक्र कर रहे थे जिसके तहत कई देशों को कोविड-रोधी टीकों की आपूर्ति की गई थी।

उन्होंने कहा कि मोदी के सत्ता में आने से पहले देश मजबूत स्थिति में नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड