देश की खबरें | मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका वाले क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखें : कर्नाटक के मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खांडरे ने सोमवार को वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका वाले क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने और मानव जीवन तथा किसानों की फसलों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।
यादगिर (कर्नाटक), 28 जुलाई कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खांडरे ने सोमवार को वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका वाले क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने और मानव जीवन तथा किसानों की फसलों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।
यह निर्देश ऐसे समय में दिए गए हैं, जब हाल ही में चिकमगलुरु जिले में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी।
इन मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मंत्री ने एक बयान में कहा कि हाथियों को जब भी मानव बस्तियों में देखें तो वन अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को तुरंत सूचित किया जाए और जानवरों को वापस जंगल में खदेड़ने के लिए आपातकालीन उपाय किये जाएं।
राज्य के वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को सरकारी मानदंडों के अनुसार मुआवजा प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने जनता से हाथियों की आवाजाही की सूचना मिलने और अंधेरे के समय सतर्क रहने की अपील की।
अधिकारियों के अनुसार, 23 जुलाई की रात को बालेहोन्नूर के समीप बन्नूर में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 27 जुलाई को एक अन्य घटना हुई, जिसमें बालेहोन्नूर के समीप कदवंती गांव में अपने खेत के पास हाथी के हमले में 63 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)