देश की खबरें | केसीआर को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया: रामा राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सेहत को लेकर कोई गंभीर चिंता वाली बात नहीं है। उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, चार जुलाई भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सेहत को लेकर कोई गंभीर चिंता वाली बात नहीं है। उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राव ने बताया कि चिकित्सकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके रक्त शर्करा और शरीर में सोडियम की कमी की निगरानी के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। उनकी सभी जरूरी जांच सामान्य हैं। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे हैं।’’

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और बंदी संजय कुमार तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य नेताओं ने राव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

केसीआर (71) को उच्च रक्त शर्करा और शरीर में सोडियम की कमी के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक निजी ‘सुपर-स्पेशियलिटी’ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यशोदा अस्पताल ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि बीआरएस प्रमुख को सामान्य रूप से कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई थी और उनकी हालत स्थिर है।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को केसीआर की खैरियत पूछी, उन्हें दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी