देश की खबरें | केसीआर को कालेश्वरम जांच में पेशी के लिए बुलाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने बुधवार को आरोप लगाया कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना की जांच कर रहे न्यायिक आयोग द्वारा पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को जारी किया गया नोटिस कांग्रेस सरकार की ‘ध्यान भटकाने की तरकीब’ है।

हैदराबाद, 21 मई भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने बुधवार को आरोप लगाया कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना की जांच कर रहे न्यायिक आयोग द्वारा पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को जारी किया गया नोटिस कांग्रेस सरकार की ‘ध्यान भटकाने की तरकीब’ है।

नालगोंडा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के विधायक और ठेकेदार खुद मौजूदा सरकार में ‘20 से 30 प्रतिशत’ कमीशन की बात कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर को जारी किया गया नोटिस भ्रष्टाचार के इन दावों से जनता का ध्यान हटाने का एक प्रयास है।

सरकार पर तीखा हमला करते हुए केसीआर के बेटे रामा राव ने कहा कि कांग्रेस सरकार फरवरी में आंशिक रूप से ध्वस्त एसएलबीसी सुरंग में फंसे श्रमिकों के शवों को निकालने में विफल रही है, साथ ही परियोजना से संबंधित अन्य दुर्घटनाएं भी हुई हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर कालेश्वरम परियोजना को ‘विफल’ बताने का काम कर रही हैं।

रामा राव ने कहा कि बीआरएस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और केसीआर के खिलाफ आरोप टिक नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस सरकार को उसके चुनावी वादों के लिए जवाबदेह ठहराना जारी रखेगी।

कालेश्वरम परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को अपनी जांच के तहत पेश होने के लिए बुलाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\