जरुरी जानकारी | कैट ने की ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समेत अन्य मंत्रियों को पत्र लिखकर ऑनलाइन चल रहे दवाओं के गैर-कानूनी बाजार पर रोक लगाने की मांग की है।

नयी दिल्ली, 19 मार्च व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समेत अन्य मंत्रियों को पत्र लिखकर ऑनलाइन चल रहे दवाओं के गैर-कानूनी बाजार पर रोक लगाने की मांग की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को भी भेजे गये पत्र में कैट ने कहा कि ई-वाणिज्य चैनलों के माध्यम से भारी छूट के साथ अवैध तरीके से दवाओं को बेचकर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम का सीधा उल्लंघन किया जा रहा है। इससे खुदरा दवा विक्रेताओं तथा उससे जुड़े लाखों लोगों के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संगठन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र भेजकर ऑनलाइन चल रहे दवाओं के गैर कानूनी बाजार पर अंकुश लगाने की मांग की गयी है।’’

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने पत्र में लिखा है, ‘‘....रिलायंस ग्रुप के स्वामित्व वाली नेटमेड, वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियां ऑनलाइन फार्मेसी के बाजार को खराब कर रही हैं।’’

इसमें कहा गया है कि इन कंपनियों के मनचाहे तरीके से मूल निर्धारण और भारी छूट जैसे कदमों ने खुदरा केमिस्ट बाजार को भुखमरी की कगार पर पहुँचा दिया है।

पत्र के अनुसार, ‘‘ इन ई-फार्मेसी कंपनियों के पीछे बड़ी मात्रा में विदेशी वित्त पोषण होने के चलते ये कम -से- कम दामों पर दवाएं बेच रहे है जिसका मुकाबला हर गली मोहल्ले वाले दवा के छोटे दुकान नहीं कर सकते।’’

कैट ने ऑनलाइन चल रहे दवाओं के गैर-कानूनी बाजार पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा, ‘‘यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं और दवाओं की बिक्री अवैध है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत पर्चे वाली दवाओं की होम डिलिवरी की अनुमति नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट