खेल की खबरें | कश्यप, प्रियांशु ताइपे ओपन के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप, प्रियांशु राजावत और दो अन्य भारतीयों ने बुधवार को यहां ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

ताइपे, 20 जुलाई राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप, प्रियांशु राजावत और दो अन्य भारतीयों ने बुधवार को यहां ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

तीसरे वरीय कश्यप ने चीनी ताइपे के ची यू जेन को 24-22 21-10 से हराया जबकि थॉमस कप में भारत की एतिहासिक खिताबी जीत के दौरान टीम का हिस्सा रहे प्रियांशु ने एक अन्य स्थानीय दावेदार यू शेंग को पहले दौर में 21-16 21-15 से शिकस्त दी।

किरण जॉर्ज और मिथुन मंजूनाथ ने भी पुरुष एकल के अपने अपने पहले दौर के मुकाबले जीते।

जॉर्ज ने अजरबेजान के एडे रेस्की द्विचायो को 23-21 21-17 से शिकस्त दी जबकि मंजूनाथ ने डेनमार्क के किम ब्रून को 21-17 21-15 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

महिला एकल में हिस्सा ले रही एकमात्र भारतीय सामिया फारूकी भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही। हैदराबाद की 19 साल की इस खिलाड़ी ने मलेशिया की सेलवादुरई किसोना को 21-15 21-11 से हराया।

भारत की दो पुरुष युगल जोड़ियों ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पांचवीं वरीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले में लिन यू चीह और सू ली वेई की ताइपे की जोड़ी को 21-19 21-23 21-12 से हराया।

इशान भटनागर और साई प्रतीक के को भी चेरोनकितामोर्न और नेन्थाकार्न योर्दफाइसोंग की थाईलैंड की जोड़ी को 26-24 14-21 21-19 से हराने के दौरान काफी पसीना बहाना पड़ा।

महिला युगल में तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी भी च्यु पिन चियान और टुंग सियाउ टोंग की स्थानीय जोड़ी को 21-14 20-22 22-21 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू