देश की खबरें | कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में, गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर बुधवार को भीषण शीतलहर की चपेट में रहा और समूची घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 30 दिसंबर कश्मीर बुधवार को भीषण शीतलहर की चपेट में रहा और समूची घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुई बर्फबारी से पहले छाए बादलों की वजह से लगातार दो रात से रात का तापमान जमाव बिन्दु के नजदीक था, लेकिन उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में यह शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में छह डिग्री की गिरावट है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर इस समय ‘चिल्लई कलां’ के दौर में है, जिस दौरान 40 दिन तक भीषण सर्दी पड़ती है। इस दौरान तापमान शून्य से नीचे चला जाता है तथा डल झील सहित घाटी के कई इलाकों में जल आपूर्ति लाइन और जलाशय जम जाते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान अधिकतम बर्फबारी होती है।

‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी तक चलेगा। कश्मीर में इसके बाद 20 दिन का ‘चिल्लई खुर्द’ का दौर चलेगा। इस दौरान ठंड अपेक्षाकृत कम रहती है, लेकिन शीतलहर जारी रहती है। इसके बाद 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर आएगा, जब ठंड और कम हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान