देश की खबरें | कश्मीर : मुठभेड़ में राजौरी के तीन युवकों की मौत के मामले की जांच हो : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने पिछले महीने शोपियां जिले में कथित मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों के मामले की जांच की मांग मंगलवार को की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 11 अगस्त जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने पिछले महीने शोपियां जिले में कथित मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों के मामले की जांच की मांग मंगलवार को की।

गौरतलब है कि कुछ परिवारों ने शिकायत दर्ज करायी है कि क्षेत्र में श्रमिक का काम करने वाले उनके परिवार के तीन सदस्य लापता हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उक्त मांग की है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर में भूकंप के झटके से दहली धरती, तीव्रता 4.0 मापी गई.

जम्मू क्षेत्र के राजौरी में रहने वाली परिवारों से शिकायत मिलने के बाद सेना ने अपने सैनिकों के साथ हुई इस कथित मुठभेड़ की जांच शुरू कर दी है।

सेना ने 18 जुलाई को दावा किया था कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में तीन आतकंवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि इसके अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़े | मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि परिस्थितियों के आधार पर प्रशासन को तुरंत उनकी मौत से जुड़े रहस्य पर तथ्य ऊजागर करने चाहिए और विवाद को देखते हुए स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए ताकि विधि का शासन लागू हो।

उन्होंने कहा कि तीन युवकों की मौत के बारे में सरकार को विस्तृत बयान जारी करना चाहिए क्योंकि परिवार वालों का दावा है कि वे मजदूरी करने शोपियां गए थे और उनका किसी गैर कानूनी गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

इस विवाद की शुरुआत मोहम्मद इबरार (21), इबरार अहमद (18) और इम्तियाज अहमद (26) के परिवार द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत से हुई। तीनों परिवारों का दावा है कि ये लोग शोपियां के आशाीमपोरा में सेब और अखरोट के बगानों में मजदूरी करने गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\