देश की खबरें | कश्मीर: गुलमर्ग और पहलगाम में पारा शून्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि घाटी के बाकी हिस्सों में शीत लहर से मामूली राहत मिली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 29 दिसंबर कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि घाटी के बाकी हिस्सों में शीत लहर से मामूली राहत मिली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में शनिवार रात पारा शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया - जो इस समय के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि परमपुर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कार्यालय ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

‘चिल्ला-ए-कलां’ (सर्वाधिक ठंड की अवधि) के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना अधिकतम होती है और तापमान काफी गिर जाता है।

‘चिल्ला-ए-कलां’ 21 दिसंबर से शुरू होकर अगले वर्ष 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा, लेकिन घाटी में शीत लहर जारी रहेगी क्योंकि इसके बाद 20 दिन के ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ (छोटी सर्दी) और 10 दिन के ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ का दौर आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू