देश की खबरें | कर्नाटक में लॉकडाउन नहीं लगेगा, सख्त कदम उठाए जाएंगे : येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बेंगलुरु, 14 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के अलावा सभी अन्य कदम उठाए जाएंगे। कुछ शहरों में हमने पहले ही रात में कर्फ्यू लगा दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम कुछ और जिलों में भी इसे लागू करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अगले कदमों पर विपक्षी दल के नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे और उनके सुझावों पर विचार करेंगे।

उन्होंने सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाने से भी इनकार कर दिया।

येदियुरप्पा ने बेलगावी लोकसभा सीट और मस्की तथा बासवकल्याण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के एक दिन बाद 18 अप्रैल को विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई है।

इस बीच, विपक्षी दलों ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों का समाधान लॉकडाउन नहीं है क्योंकि इससे जिंदगी और मुश्किल होगी।

कांग्रेस नेता सिद्दरमैया ने कहा, ‘‘लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। पहले यह पहचान करनी होगी कि यह बीमारी कैसे फैलती है और इसके अनुसार इलाज उपलब्ध कराना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के मामले कम होने पर सरकार ने नियमों में छूट दी जिसके कारण मामले अब फिर बढ़ गए हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि संक्रमण के मामले कम होने पर राज्य सरकार ने जांच घटा दी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अगर सरकार लॉकडाउन लगाना चाहती है तो उसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एक करोड़ परिवारों के खाते में दस-दस हजार रुपये जमा कराने चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अभी तक सर्वदलीय बैठक पर सरकार की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार को अस्पतालों में रेमेडिसिविर जैसी आवश्यक दवाओं और बिस्तरों की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि महीने के अंत तक कोविड-19 के एक दिन में 20,000 तक मामले आ सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\