देश की खबरें | तमिलनाडु के लिए कावेरी जल की उपलब्धता के वास्ते कर्नाटक से बातचीत की जानी चाहिए: अन्नाद्रमुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से कर्नाटक के अपने समकक्ष के साथ बातचीत करने और राज्य के लिए 86.380 टीएमसी कावेरी जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की शनिवार को मांग की।

चेन्नई, पांच अगस्त विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से कर्नाटक के अपने समकक्ष के साथ बातचीत करने और राज्य के लिए 86.380 टीएमसी कावेरी जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की शनिवार को मांग की।

तमिलनाडु के किसानों के लिए समस्या पैदा करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए अन्नाद्रमुक महासचिव के. पलानीस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री को कर्नाटक के अपने समकक्ष सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के साथ बातचीत करनी चाहिए और कावेरी जल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।

पलानीस्वामी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान में कर्नाटक के जलाशयों में लगभग 80 प्रतिशत भंडारण है। स्टालिन को बेंगलुरु का दौरा करना चाहिए और सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ बातचीत करनी चाहिए और जून, जुलाई और इस अगस्त के लिए 86.360 टीएमसी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सहयोगी कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कावेरी जल मुद्दा फिर से उभर आया है।

पलानीस्वामी ने कहा कि जब भी उन्होंने मुख्यमंत्री की हैसियत से कावेरी जल विवाद को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा तो स्टालिन ने अक्सर मजाक उड़ाया। उन्होंने पूछा, ‘‘वह (स्टालिन) अब इस मुद्दे पर (क्यों) पत्र लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को लिखे उनके पत्रों के पीछे क्या रहस्य है? क्या वह उनके सामने घुटने टेक रहे हैं?’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निंदनीय है कि स्टालिन ने तमिलनाडु के अधिकारों का इस्तेमाल करने के बजाय केंद्र सरकार को पत्र लिखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\