देश की खबरें | कर्नाटक : अजा से ताल्लुक रखने वाले मंत्री आंतरिक आरक्षण पर समिति की रिपोर्ट को मंजूरी देने का मुख्यमंत्री से करेंगे अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि वह और अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले अन्य मंत्री आंतरिक आरक्षण पर ए जे सदाशिव आयोग की रिपोर्ट को मंजूर करने और बेलगावी में विधानसभा के आगामी सत्र में उसे पेश करने का अनुरोध मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से करेंगे।

बेंगलुरु,सात नवंबर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि वह और अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले अन्य मंत्री आंतरिक आरक्षण पर ए जे सदाशिव आयोग की रिपोर्ट को मंजूर करने और बेलगावी में विधानसभा के आगामी सत्र में उसे पेश करने का अनुरोध मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से करेंगे।

सामाजिक कल्याण मंत्री एच सी महादेवअप्पा ने कहा कि विधि विभाग और संबंधित मंत्रियों के साथ उचित विचार-विमर्श के बाद कानूनी तथा संवैधानिक ढांचे के तहत कोई निर्णय लिया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने आयोग की रिपोर्ट खारिज कर दी थी। आंतरिक आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय ने सात सदस्यीय संवैधानिक पीठ का गठन किया था।

दोनों मंत्रियों ने आदि जंबावा (मडिगा) समुदाय के लोगों से सदाशिव आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन करने के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा के आह्वान के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही।

मुनियप्पा ने आदि जंबावा सांस्कृतिक समिति की एक बैठक को संबोधित करते हुए समुदाय के लोगों से आक्रामक रुख अपनाने को कहा था। साथ ही उन्होंने उनसे रिपोर्ट को लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते प्रत्येक विधायक और मंत्री के आवास पर जाने को कहा था।

दरअसल अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाला एक वर्ग आंतरिक आरक्षण की मांग कर रहा है और उसका आरोप है कि केवल कुछ प्रभावशाली उप-जातियां ही अधिकतर लाभ उठा रहीं है, वहीं अनेक सुमदाय अब भी हाशिए पर हैं।

परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘ आंतरिक आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव से पहले चित्रदुर्ग में हमारे अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में हमने (कांग्रेस) दस सूत्री चित्रदुर्ग घोषणापत्र अंगीकार किया था। उसमें हमने सत्ता में आने पर आंतरिक आरक्षण पर सदाशिव आयोग की रिपोर्ट को पहले ही सत्र में पेश करने का वादा किया था,लेकिन विभिन्न कारणों से ऐसा हो नहीं सका।’’

उन्होंने कहा कि बेलगावी में होने वाले दूसरे सत्र में इसे पेश करने के संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है।

परमेश्वर ने कहा, ‘‘ मैं और मंत्री- महादेवअप्पा, मुनियप्पा, प्रियंक खरगे- मुख्यमंत्री को इसकी सूचना दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे इन समुदायों के नेताओं से चर्चा बाद कोई निर्णय लेंगे। हम ये करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि आंतरिक आरक्षण को सरकार द्वारा लागू किए जाने के संबंध में क्या कांग्रेस के भीतर किसी प्रकार का संशय है, तो इसपर परमेश्वर ने सरकार के भीतर किसी भी प्रकार के मतभेद से इनकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट