देश की खबरें | कर्नाटक : बेलगावी में शरारती तत्वों ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता के पुतले को फंदे पर लटकाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेलागावी शहर में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के नजदीक शरारती तत्वों ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पुतले को बिजली के तार से बने फंदे से लटका दिया। पुलिस ने यह जनकारी दी।

बेलगावी (कर्नाटक), 10 जून कर्नाटक के बेलागावी शहर में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के नजदीक शरारती तत्वों ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पुतले को बिजली के तार से बने फंदे से लटका दिया। पुलिस ने यह जनकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चूंकि इस हरकत से जनाक्रोश पैदा हो सकता था, लिहाजा पुलिस ने नगर निगम के कर्मियों के साथ मिलकर तुरंत पुतला वहां से हटा दिया।

पुलिस ने मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने और सामाजिक शांति भंग करने संबंधी धाराओं के तहत प्रथमिकी दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में शर्मा और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल को पांच जून को निलंबित कर दिया था। इन कथित टिप्पणियों के खिलाफ कुछ मुस्लिम देशों ने भी विरोध जताया था।

दिल्ली पुलिस ने शर्मा द्वारा दर्ज शिकायत के बाद उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराई है।

शर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने इसके मद्देनजर सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\