देश की खबरें | कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 'व्हीलिंग' पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 'व्हीलिंग' की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए विशिष्ट कानूनी प्रावधानों की कमी पर गंभीर चिंता जताई है तथा इसे रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का आह्वान किया है।

बेंगलुरु, 14 मई कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 'व्हीलिंग' की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए विशिष्ट कानूनी प्रावधानों की कमी पर गंभीर चिंता जताई है तथा इसे रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का आह्वान किया है।

‘व्हीलिंग’ एक खतरनाक स्टंट होता है, जिसमें दोपहिया वाहन चलाते समय चालक उसका आगे का पहिया ऊपर उठा लेते हैं।

न्यायमूर्ति वी. श्रीशानंद ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मौजूदा कानून इस तरह के व्यवहार को रोकने में कारगर नहीं हैं।

फिलहाल व्हीलिंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ केवल लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है, जो कि जमानती अपराध हैं। न्यायमूर्ति श्रीशानंद ने कहा कि ये प्रावधान सख्त कार्रवाई करने के लिहाज से अपर्याप्त हैं।

उन्होंने कहा, "मोटर वाहन अधिनियम बनाते समय, शायद कानून निर्माताओं ने ऐसी स्थिति की कल्पना नहीं की होगी, जिसमें दोपहिया वाहन को केवल पिछले पहिये पर चलाया जाता है।"

इस तरह के स्टंट में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए, न्यायालय ने राज्य सरकार से व्हीलिंग के विरुद्ध कठोर कानून बनाने को कहा।

अदालत ने यह बात अक्टूबर 2024 में मोटरसाइकिल के पीछे दो लोगों को बिठाकर व्हीलिंग करने के आरोपी एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज करते हुए कही।

पुलिस के अनुसार, जब अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो दुर्घटना हो गई, इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें चोट पहुंचाईं और पुलिस का फोन नहर में फेंककर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल