देश की खबरें | कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक को हत्या मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बिरथी बसवराज को हत्या के एक मामले में 19 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे संबंधित अधिकारियों के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा।

बेंगलुरु, 18 जुलाई कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बिरथी बसवराज को हत्या के एक मामले में 19 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे संबंधित अधिकारियों के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा।

बसवराज शहर में एक उपद्रवी की हत्या के मामले में आरोपी हैं।

अदालत ने निर्देश दिया है कि जांच में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35 के प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए।

शिवप्रकाश उर्फ बिकलू शिवू की मंगलवार रात शहर के भारती नगर में हत्या कर दी गई थी।

प्राथमिकी में पांचवें आरोपी के रूप में नामित बसवराज ने इसे रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि यह प्राथमिकी बिना किसी आधार के दर्ज की गई है।

मृतक की मां विजयलक्ष्मी ने दावा किया कि उन्होंने अपनी शुरुआती शिकायत में बसवराज का नाम नहीं लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका नाम जोड़ दिया, जिससे प्राथमिकी की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।

उच्च न्यायालय ने बसवराज को अस्थायी राहत प्रदान करते हुए पुलिस को सोमवार तक उन्हें गिरफ्तार करने से रोक दिया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता संदेश जे चौटा के माध्यम से विधायक ने अपने खिलाफ जारी पुलिस नोटिस को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड