देश की खबरें | कर्नाटक में एक गठबंधन सरकार है, जिसे मूल भाजपा नहीं चला रही: शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य में एक गठबंधन सरकार है और इसे ‘‘मूल भाजपा’’ के लोग नहीं चला रहे हैं।

बेंगलुरु, 17 जुलाई कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य में एक गठबंधन सरकार है और इसे ‘‘मूल भाजपा’’ के लोग नहीं चला रहे हैं।

शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के भीतर बहुत सारे मुद्दे हैं क्योंकि जो लोग कांग्रेस और जद (एस) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में गए हैं, उनकी सरकार में 60 प्रतिशत से अधिक संख्या है और लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वालों को लगता है कि उन्हें दरकिनार कर दिया गया है।

शिवकुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘(भाजपा में) एक डर है, बहुत सारी आंतरिक समस्याएं हैं, यही कारण है कि उनके राष्ट्रीय नेता बार-बार आ रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं। मूल भाजपा इस सरकार को नहीं चला रही है, यह गठबंधन सरकार है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री (बसवराज बोम्मई) एक अलग पार्टी से आए थे, जो मुख्यमंत्री के साथ जनता दल से आये थे, उनकी संख्या लगभग 34 प्रतिशत है, जो कांग्रेस से गए हैं वे 30 प्रतिशत और भाजपा (मूल) के लोग लगभग 30 प्रतिशत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत सारे आंतरिक मुद्दे हैं और भीतर बहुत चिंता और भय है, क्योंकि मूल भाजपा के लोगों को लगता है कि सरकार बाहरी लोगों द्वारा चलायी जा रही है जो ‘ऑपरेशन कमल’ के दौरान आए थे।’’

कांग्रेस और जद (एस) के 17 विधायकों के इस्तीफे के कारण 2019 में गठबंधन सरकार गिर गई थी, जिससे बी. एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

येदियुरप्पा की जगह मुख्यमंत्री बने बोम्मई 2008 में जनता दल से भाजपा में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी