देश की खबरें | कर्नाटक सरकार पीपीपी मोड में मरीन सुविधाएं विकसित करने के लिए जल्द निविदाएं जारी करेगी: बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सिंगापुर की तर्ज पर बायंदूर, मंगलुरु और मालपे में अत्याधुनिक मरीन सुविधाओं के निर्माण के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत निविदाएं जारी करेगी।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सिंगापुर की तर्ज पर बायंदूर, मंगलुरु और मालपे में अत्याधुनिक मरीन सुविधाओं के निर्माण के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत निविदाएं जारी करेगी।

बोम्मई ने नई दिल्ली यात्रा के दूसरे दिन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात करने के बाद यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाद में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।

बोम्मई ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सोनोवाल के साथ बैठक में मरीन सुविधाओं के विकास के मुद्दे पर चर्चा की गई, जिन्होंने राज्य सरकार को पीपीपी मॉडल के तहत इन परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि बायंदूर, मंगलुरु और मालपे के तटीय क्षेत्रों में स्थापित की जाने वालीं मरीन सुविधाएं सिंगापुर की तर्ज पर आरामदेह स्थल होने के साथ पर्यटन और व्यावसायिक विकास गतिविधियों की जगह होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार अगले 8-10 दिनों में पीपीपी निविदाएं आमंत्रित करेगी। बोम्मई ने केंद्रीय मंत्री के साथ सागरमाला परियोजना के तहत लंबित राज्य के प्रस्तावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1,800 करोड़ रुपये की लगभग 27 परियोजनाएं का प्रस्ताव दिया गया था, जिनमें से 10 को अब तक मंजूरी मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि करवार में 250 करोड़ रुपये की बंदरगाह परियोजना स्थापित करने से संबंधित कुछ परियोजनाओं को मत्स्य विभाग से मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी जाएगी।

गडकरी के साथ बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को रायचूर, कोपला, गुलबर्गा, गडग और बेलगाम में पांच रिंग रोड बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से जुड़े 24 प्रस्ताव केंद्र को भेजने को भी कहा गया है।

बोम्मई ने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा राज्य में भाजपा शासन के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 28 जुलाई को डोड्डाबल्लापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\