देश की खबरें | एचएमटी और केआईओसीएल के बारे में झूठ फैला रही कर्नाटक सरकार: कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक सरकार पर हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) और कुद्रेमुख आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल) के संबंध में झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक सरकार पर हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) और कुद्रेमुख आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल) के संबंध में झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों से जुड़े दस्तावेजों के साथ राज्य सरकार के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इस मामले के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नहीं दी।

इस्पात और भारी उद्योग मंत्री कुमारस्वामी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया है, “कांग्रेस सरकार एचएमटी और केआईओसीएल के संबंध में झूठ फैला रही है। मैं राज्य सरकार से बहस के लिए तैयार हूं। अगर मैं गलत साबित हुआ, तो जिम्मेदारी लूंगा।”

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केआईओसीएल मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समस्याएं हैं, तो उसे उनका समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा,“मैं राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को संरक्षित करने के लिए काम कर रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और वन मंत्री ईश्वर खंड्रे को एक बैठक बुलाने के लिए पत्र लिखूंगा, जहां मैं अपने दस्तावेज पेश करूंगा। यदि केआईओसीएल की गलती हुई तो मंत्री होने के नाते मैं जिम्मेदारी लूंगा। राज्य के हितों का राजनीतिकरण करना अनुचित है।”

कुमारस्वामी ने एचएमटी और केआईओसीएल दोनों के बारे में मीडिया में "लगातार भ्रामक बयान जारी करने" के लिए वन मंत्री की आलोचना की और उनसे "बोलने से पहले दस्तावेजों को पढ़ने और तथ्यों को समझने" का आग्रह किया।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार की "हठधर्मी" ने केआईओसीएल के लगभग 300 से 400 श्रमिकों को बेरोजगार कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\