देश की खबरें | कर्नाटक सरकार मंदिरों को अपने कार्यकर्ताओं को ‘सौंपने’ की योजना बना रही: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें बेचने या पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपने की योजना बना रही है।

बेंगलुरु, 31 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें बेचने या पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपने की योजना बना रही है।

हिंदू मंदिरों को राज्य के नियंत्रण से मुक्त करने की योजना के साथ, मुख्यमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि उनकी सरकार मंदिरों को उन कानूनों और नियमों से मुक्त करने के उद्देश्य से एक कानून लाएगी जो वर्तमान में उन्हें नियंत्रित करते हैं। बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी को मंदिर नहीं सौंप रहे हैं, हम केवल उन्हें सरकारी व्यवस्था से मुक्त कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मंदिरों पर डी के शिवकुमार (प्रदेश कांग्रेस प्रमुख) के विचार हिंदू उपासकों और मंदिर जाने वालों की भावनाओं के खिलाफ हैं।’’

प्रस्तावित कानून पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर हिंदू मंदिरों को उसके कार्यकर्ताओं को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा, ‘‘राज्य के अधिकतर मंदिर सरकार के प्रशासन के अधीन होते हैं। इन मंदिरों में श्रद्धालु करोड़ों रुपये दान में देते है। कई मंदिरों के पास संपत्तियां भी हैं। वे उन्हें अपने (भाजपा) कार्यकर्ताओं को सौंपने जा रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम भी हिंदू हैं, जो अपने धर्म और संस्कृति को मानते हैं...... वे (भाजपा) भावनात्मक मुद्दे उठाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं, वह इस भुलावे में ना रहें कि ऐसा करने से उन्हें वोट मिलेगा।’’

शिवकुमार ने वर्षों से लागू मंदिरों की व्यवस्था में सरकार से हस्तक्षेप नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं तो आप (भाजपा) जल जाएंगे। हम हिंदू विरोधी नहीं हैं, वह आप हैं। हिंदू मंदिर आपके नहीं हैं। यह इस राज्य के लोगों की संपत्ति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस