Organ Donation Honor: कर्नाटक सरकार अंगदान करने वालों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने पर कर रही है विचार

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मृत्यु के बाद अपने अंग दान करने वाले व्यक्तियों का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है।

बेंगलुरु, 3 नवंबर : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मृत्यु के बाद अपने अंग दान करने वाले व्यक्तियों का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही अंग दान के महत्व का प्रचार करने के लिए एक नीति बनाएगी, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस नेक कार्य से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लोगों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अंगदान के जरिये एक व्यक्ति, आठ लोगों की जान बचा सकता है. उन्होंने कहा, ''हमारा मानना है कि जीवनदान देने का यह नेक कार्य अधिक सराहना का पात्र है और हमारी सरकार एक ऐसे कार्यक्रम पर विचार कर रही है, जिससे मृत्यु के बाद अंग दान करने वाले व्यक्तियों को मान्यता और सम्मान मिले.''

राव ने कहा कि सरकार अंग दान करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देने और पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने सहित अन्य संभावनाओं पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा, ''हम जल्द ही अंग दान के महत्व का प्रचार करने के लिए एक नीति बनाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.'' स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड