देश की खबरें | कर्नाटक ने प्लाज्मा दाताओं के लिए 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि तय की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान करना चाहते हैं उन्हें सरकार 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।

बेंगलुरु, 15 जुलाई कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान करना चाहते हैं उन्हें सरकार 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।

मेडिकल शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि राज्य में अभी तक 17,390 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिनमें से 4,992 लोग बेंगलुरु के हैं। उन्होंने संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों से अपना प्लाज्मा दान करने की अपील की।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और12वीं की परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सुधाकर ने कहा, ‘‘कृपया इसे अन्यथा ना लें... हमने दानदाता को 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया स्वेच्छा से आगे बढ़कर प्लाज्मा दान करके मरीजों को स्वस्थ होने में मदद करें।’’

यह भी पढ़े | हैदराबाद: उस्मानिया जनरल अस्पताल में भारी बारिश की वजह से भरा पानी, मरीज परेशान.

यह पूछने पर कि क्या कर्नाटक में प्लाज्मा थेरेपी की गई है, सुधाकर ने बताया कि पांच मरीजों का इस पद्धति से इलाज किया गया उनमें से तीन स्वस्थ हो गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई।

सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास सूचना है कि प्लाज्मा थेरेपी कोविड के मरीजों पर काफी हद तक कारगर है। इसलिए सरकार ने 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का आदेश दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\