देश की खबरें | कर्नाटक : भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख मालवीय और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ गलत सूचना प्रसारित करने के आरोप में मंगलवार को यहां प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 20 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ गलत सूचना प्रसारित करने के आरोप में मंगलवार को यहां प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख श्रीकांत स्वरूप बी एन की शिकायत पर हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) और धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
स्वरूप ने मालवीय और गोस्वामी पर ‘‘स्पष्ट रूप से गलत सूचना प्रसारित करने के लिए एक जघन्य और आपराधिक रूप से प्रेरित अभियान चलाने’’ का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ‘‘दुर्भावनापूर्ण तरीके से मनगढ़ंत दावे का प्रचार किया है कि तुर्की में इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) का कार्यालय है।’’
स्वरूप ने कहा, ‘‘यह कृत्य भारत की जनता को धोखा देने, एक प्रमुख राजनीतिक दल को बदनाम करने, राष्ट्रवादी भावनाओं से खिलवाड़ करने, सार्वजनिक अशांति भड़काने और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक अखंडता को कमजोर करने के आपराधिक इरादे से किया गया था।’’
स्वरूप ने भारतीय प्रेस परिषद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपील की कि वे इस शिकायत को आपातकालीन स्थिति के रूप में लें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)