देश की खबरें | कर्नाटक चुनाव परिणाम उत्साहवर्धक; 2024 में भाजपा को संयुक्त रूप से चुनौती देंगे :जयंत पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने रविवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए उत्साहवर्धक है, जो छोटे दलों को साथ लेगा और केंद्र में सत्तारूढ़ दल को 2024 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से चुनौती देगा।

मुंबई, 14 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने रविवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए उत्साहवर्धक है, जो छोटे दलों को साथ लेगा और केंद्र में सत्तारूढ़ दल को 2024 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से चुनौती देगा।

राकांपा प्रमुख शरद पवार के यहां स्थित आवास ‘सिल्वर ओक’ पर एमवीए की बैठक में शामिल होने के बाद पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन (एमवीए) लोकसभा चुनाव और अगले साल के उत्तरार्ध में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे का एक ‘फार्मूला’ तैयार करेगा।

एमवीए में शिवसेना(यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा शामिल हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले सहित एमवीए के अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।

पाटिल ने कहा, ‘‘कर्नाटक की तरह, मैं आश्वस्त हूं कि एमवीए महाराष्ट्र में भी लोगों का विश्वास जीतेगा और कहीं अधिक मजबूती के साथ काम करेगा।’’

उन्होंने कहा कि एमवीए नेताओं ने अन्य छोटे दलों के साथ बातचीत करने का फैसला किया है और वे 2024 में मौजूदा शासन को एक कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रहे हैं।

पाटिल ने कहा, ‘‘एमवीए के तीनों घटक दल बैठक करेंगे और लोकसभा तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले सीट बंटवारे का एक फार्मूला तैयार करेंगे। हम क्रमिक रूप से और धीरे-धीरे शुरूआत कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एमवीए की ‘वज्रमूठ’ नाम से होने वाली जनसभाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं, लेकिन तापमान में कमी आने के बाद ये फिर से आयोजित की जाएंगी।

पाटिल ने कहा कि ये जनसभाएं जून में की जा सकती हैं और यदि बारिश का मौसम पहले शुरू हो गया तो हम इसे बंद आयोजन स्थलों के अंदर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किये गये। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में, कांग्रेस ने 135, भाजपा ने 66 और जद(एस) ने 19 सीट पर जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील