देश की खबरें | कर्नाटक : करीब 900 अवैध गर्भपात करने का आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में पिछले तीन साल में करीब 900 अवैध गर्भपात कराने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक चिकित्सक और उसके सहायक तकनीशियन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 27 नवंबर कर्नाटक में पिछले तीन साल में करीब 900 अवैध गर्भपात कराने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक चिकित्सक और उसके सहायक तकनीशियन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डॉ. चंदन बल्लाल और उनके लैब तकनीशियन निसार प्रत्येक गर्भपात के लिए कथित रूप से 30,000 रुपये लेते थे जिसे वे मैसूर जिला मुख्यालय में एक अस्पताल में अंजाम देते थे।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल की प्रबंधक मीना और रिसेप्शनिस्ट रिजमा खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने मैसूर के निकट मांड्या के जिला मुख्यालय में पिछले महीने लिंग पहचान एवं महिला भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार नामक दो आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वे एक गर्भवती महिला को गर्भपात के लिए कार में लेकर जा रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि मांड्या में गुड़ निर्माण इकाई को अल्ट्रासाउंड केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता था जहां से पुलिस की टीम ने बाद में स्कैन मशीन जब्त की और इसके लिए उनके पास कोई वैध प्रमाणपत्र या अन्य आधिकारिक दस्तावेज नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि पिछले तीन साल में आरोपी चिकित्सक ने अपने सहयोगियों की मदद से मैसूर अस्पताल में करीब 900 अवैध गर्भपात कराए और हर गर्भपात के लिए वे 30,000 रुपये शुल्क लेते थे।’’

उन्होंने कहा कि इस रैकेट में शामिल अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट