देश की खबरें | कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने सात जून के बाद लॉकडाउन में ढील का संकेत दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन को विस्तार दिए जाने की अटकलों के बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने मंगलवार को कहा कि वह वादा करते हैं कि राज्य सात जून के बाद अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत करेगा और चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दी जाएगी।

Corona

बेंगलुरु, एक जून लॉकडाउन को विस्तार दिए जाने की अटकलों के बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने मंगलवार को कहा कि वह वादा करते हैं कि राज्य सात जून के बाद अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत करेगा और चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दी जाएगी।

कर्नाटक में फिलहाल सात जून तक लॉकडाउन लागू है और इसके विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं।

वर्तमान हालात में लॉकडाउन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नारायण ने कहा, '' देखते हैं कि अनलॉक की प्रक्रिया एक बार में की जाएगी या चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दी जाएगी। सात जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया पक्की है। सवाल यह है कि इसे कैसे पूरा किया जाएगा। एक बार में लॉकडाउन हटाने की योजना नहीं है, यह चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है ।''

संवाददाताओं से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में सरकार विशेषज्ञों एवं अन्य से सलाह-मशविरा कर रही है और सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर राव ने भी अनलॉक प्रक्रिया के संकेत देते हुए कहा कि राज्य की कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति ने सुझाव दिया है कि संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5,000 से नीचे आने के बाद पाबंदियों में ढील दी जा सकती है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने समिति की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\