देश की खबरें | कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने सद्गुरु के कार्यक्रम में शामिल होने का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक वर्ग की आलोचना के बीच उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने महाशिवरात्रि समारोह के लिए तमिलनाडु में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र की अपनी यात्रा का रविवार को पुरजोर बचाव किया और कहा कि यह उनकी निजी आस्था है।

बेंगलुरु/उडुपी, दो मार्च कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक वर्ग की आलोचना के बीच उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने महाशिवरात्रि समारोह के लिए तमिलनाडु में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र की अपनी यात्रा का रविवार को पुरजोर बचाव किया और कहा कि यह उनकी निजी आस्था है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं द्वारा आगामी दिनों में राज्य में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदलने के दावों को ‘‘फर्जी’’ करार देते हुए कहा कि भाजपा के कई नेता और विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं।

शिवकुमार ने एक सवाल पर कहा, ‘‘सद्गुरु कर्नाटक से हैं। वह कावेरी जल और मिट्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह निजी रूप से आए और मुझे आमंत्रित किया। उनके बहुत से अनुयायी हैं और वह बेहतरीन काम कर रहे हैं...विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक और नेता कार्यक्रम में मौजूद थे। मैं वहां गया था। यह मेरी निजी आस्था है।’’

पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं सभी धर्मों, सभी जातियों में विश्वास करता हूं। कांग्रेस की विचारधारा समाज में सभी को साथ लेकर चलने की है। मैं कोई भेदभाव नहीं करता। कुछ लोगों को यह पसंद आ सकता है, कुछ को नहीं।’’

बुधवार को शिवरात्रि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ शिवकुमार के मंच साझा करने से कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग में कुछ बेचैनी पैदा हो गई है, जिन्हें लगता है कि वह भाजपा की विचारधारा के करीब जा रहे हैं।

सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने शिवकुमार द्वारा उन लोगों के साथ मंच साझा करने पर शनिवार को सवाल उठाया जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते रहे हैं।

आलोचनाओं, खासकर राजन्ना द्वारा की गई आलोचना के बारे में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनमें से किसी का भी जवाब नहीं देना चाहता। मैं उनसे बात करूंगा।’’

स्थिति का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हुए भाजपा नेताओं ने शिवकुमार की तुलना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से करते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस पर कटाक्ष किया और राज्य में ‘‘तेज गति’’ से राजनीतिक घटनाक्रम बदलने का अनुमान जताया।

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी गठबंधन सरकार 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद गिर गई जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने अलग होकर भाजपा से हाथ मिला लिया।

भाजपा नेताओं द्वारा आगामी दिनों में राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलने का अनुमान लगाए जाने पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘यह सब बकवास है। पहले भाजपा को अपने यहां चीजें ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए।’’

शिवकुमार ने कहा, ‘‘जैसा कि मेरे कुछ मंत्रियों ने कहा है, भाजपा के कई विधायक हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे मंत्री ने पहले ही इसका खुलासा कर दिया है, मैं इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। यह (भाजपा) एक टूटा हुआ घर है, जबकि कांग्रेस एक एकजुट घर है।’’

एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी परिसीमन कवायद का पूरी तरह से विरोध करती है। उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार) दक्षिण में हमारी संख्या (लोकसभा सीटों की संख्या) कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम एकजुट हैं, हम एकजुट होकर लड़ेंगे।’’

बाद में उडुपी में पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि इन दिनों किसी भी मंदिर में उनका जाना या किसी समुदाय के पक्ष में भाषण देना बहस को जन्म दे देता है।

उन्होंने एक सवाल पर कहा, ‘‘अगर मैं किसी मंदिर में जाता हूं या किसी समुदाय के बारे में बोलता हूं तो इससे बहस शुरू हो जाती है...मैं कुंभ मेले में गया था। क्या पानी की कोई जाति, धर्म या पार्टी होती है?... मैंने वहां से आने के बाद यहां टी नरसिपुरा में नदियों के संगम पर भी मेले में भाग लिया था। क्या गलत है? किसी तरह की अटकल की जरूरत नहीं है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\